शरीर की अच्छे से निगरानी न करने की वजह से ज्यादातर लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। यह परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आर्थराइटिस का रूप ले लेती है।
सवाल खड़ा होता है कि घुटनों में होने वाले दर्द को कैसे कम किया जा सकता है। चलिए घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय जा लेते हैं।
मोटापा, शुगर और इंजरी की वजह से घुटने खराब होने लगते हैं। इसके अलावा, डाइट में पोषक तत्वों की कमी के चलते भी घुटनों के दर्द की परेशानी होती है।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए ब्रोकली, पालक, बथुआ जैसी फायदेमंद हरी सब्जियों को खाना शुरू कर दें।
जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए घुटनों से जुड़ी एक्सरसाइज करें। आप चाहे तो इस दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासन भी कर सकते हैं।
हमारे शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
घुटनों के दर्द की परेशानी होने पर प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड न खाएं। इसके अलावा, ज्यादा चीनी-नमक खाने से भी परहेज करें।
घुटने के दर्द को कम करने में मसाज फी फायदेमंद साबित होगी। इसके लिए तिल के तेल या किसी अन्य तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
यहां हमने जाना कि घुटनों के दर्द को कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ