आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में एक टीम के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं।
इस सूची में किंग विराट कोहली का नाम एक नंबर पर आता है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
विराट कोहली 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल में खेलते हुए आ रहे हैं। उन्होंने इस टीम के लिए 249 छक्के जड़े हैं।
क्रिस गेल का नाम छक्कों की लिस्ट में न आए, तो यह गलत होगा। इस सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम ही आता है।
क्रिस गेल ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए लंबे समय तक बल्लेबाजी की है और इस टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने 239 छक्के मारे हैं।
एबी डिविलियर्स भी छक्कों की झड़ी लगाने वाले बल्लेबाज हैं और वो भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ही यह कारनामा किया है।
मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए आईपीएल में कुल 238 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है।
छक्कों की बात हो और रोहित शर्मा का नाम न आए, यह हो नहीं सकता है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने 225 छ्क्के मारे हैं।