IPL 2023 में किन बल्लेबाजों ने सेंचुरी जड़ी थी?


By Shivansh Shekhar13, Mar 2024 11:46 AMnaidunia.com

IPL 2023 में सेंचुरी

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2023 यानी पिछले सीजन शतक बनाया था। इस लिस्ट में किंग का नाम भी शामिल है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल के लिए साल 2023 का आईपीएल काफी शानदार रहा था और उस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद में 129 रनों की पारी खेली थी।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने भी पिछले साल आईपीएल में धूम मचाया था। जायसवाल ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 124 रन बनाए थे।

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर ने केकेआर के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 104 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 104 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए बीते साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के लिए बीते साल आईपीएल में खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए थे।

विराट कोहली

विराट कोहली ने साल 2023 के आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज