आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में 2 से ज्यादा शतक मारे हैं। इस लिस्ट में दिग्गज का नाम भी आता है।
विराट कोहली के नाम कई आईपीएल शतक हैं। शुरू से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले विराट ने कई बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।
किंग कोहली ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए कुल 8 शतक जड़े हैं। अभी भी वो आईपीएल में खेल रहे हैं ऐसे में यह लग रहा है कि और भी शतक लगा सकते हैं।
केएल राहुल को फिलहाल लखनऊ सुपर जेंट्स के कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके बल्ले से भी आईपीएल में जमकर रन बरसते हैं।
केएल राहुल ने आईपीएल में अब तक कुल 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 2 और लखनऊ सुपर जेंट्स के लिए 2 शतक जड़े हैं।
शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी की थी। उनका बल्ला जमकर बरसा था और सर पर ऑरेंज कप का ताज भी सजा था।
शुभमन गिल के बल्ले से अब तक आईपीएल में 3 शतक आए हैं और तीनों गुजरात टाइटंस के लिए जड़े हैं। इस साल वो जीटी के कप्तान हैं।
संजू सैमसन को आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके बल्ले से 3 शतक अब तक कुल निकले हैं।