भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar23, Feb 2024 04:30 PMnaidunia.com

भारत के खिलाफ ज्यादा शतक

आज हम आपको ऐसे विदेशी बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक सभी क्रिकेट के प्रारूपों में बनाई है।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। पोंटिंग के नाम भारत के खिलाफ 14 शतक है।

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहता है। स्टीव स्मिथ ने भी कुल 14 शतक जड़े हैं।

जो रूट

जो रूट इंग्लैंड के महान बल्लेबाज हैं जो पिच पर जमकर बल्लेबाजी करना जानते हैं। रूट ने कुल 12 सेंचुरी भारत के खिलाफ जड़ी है।

सर विव रिचर्ड्स

सर विव रिचर्ड्स भी एक महान बल्लेबाज अपने समय में रह चुके हैं। वेस्टइंडीज के इस महान बल्लेबाज ने कुल 11 शतक भारत के खिलाफ जड़े हैं।

कुमार संगकारा

कुमार संगकारा भी भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। संगकारा ने भी कुल टीम इंडिया के सामने 11 शतक बनाए हैं।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या काफी तेज गति से बल्लेबाजी करना जानते थे। जयसूर्या टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद करते थे और 10 शतक लगाए हैं।

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने एक अनुभव बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। जयवर्धने ने कुल 10 शतक टीम इंडिया के सामने लगाई है। उनके गेंदबाजों पर जमकर बरसते थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आरसीबी से बाहर होते ही ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी