आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में 1 टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम सबसे पहले स्थान पर आता है। केएल राहुल फिलहाल लखनऊ सुपर जेंट्स के कप्तान हैं, जो आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।
आईपीएल 2024 में एलएसजी की कप्तानी कर रहे राहुल ने एक टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 शतक जड़े हैं। मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं।
लिस्ट में दूसरा नाम घातक बल्लेबाज रहे क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है लेकिन उनका प्रिय अभी भी बरकरार है। गेल ने पंजाब को 2 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली को आईपीएल में शतकों का बादशाह कहा जाता है क्योंकि उनके नाम कुल 8 शतक हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने 2 शतक लगाए हैं।
दिल्ली कैपिटल के लिए खेलने वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भी नाम इस सूची में आता है। वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं।
आईपीएल में बटलर का बल्ला भी जमकर धुनाई करता है। बटलर ने इस लीग में दो अलग अलग टीमों के खिलाफ 2-2 शतक लगाए हैं।
यशस्वी जायसवाल का नाम भी अब इस लिस्ट में दर्ज हो चुका है। जायसवाल ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा शतक लगाया था।