टी20 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar01, May 2024 05:47 PMnaidunia.com

टी20 में चौके

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंटरनेशनल टी20 मैचों में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

बाबर आजम

इस सूची में पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम का नाम पहले स्थान पर आता है। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में 114 मुकाबलों में 409 चौके लगाए हैं।

पॉल स्टर्लिंग

आयरलैंड के प्रमुख खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने 137 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 407 चौके लगाए हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स और भी दर्ज हैं।

विराट कोहली

भारत के महान अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी यह रिकॉर्ड दर्ज किया है। कोहली ने 117 मैचों में कुल 361 चौके लगाए हैं जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा टी20 के एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उनके बल्ले से कुल 151 मैचों में 359 चौके अब तक निकले हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर भी एक महान खिलाड़ी हैं जिनके नाम क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। वॉर्नर ने 103 टी20 मैच खेलने के बाद कुल 320 चौके लगाए हैं।

मार्टिन गुप्टिल

मार्टिन गुप्टिल के लिए टी20 में कोई भी रिकॉर्ड कम नहीं हो सकता है। मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 112 टी20 मैचों में 309 चौके लगाए हैं।

एरोन फिंच

एरोन फिंच अब क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड अभी भी कायम है। फिंच ने 103 टी20 मैचों में कुल 309 चौके लगाए हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में 90 पर विकेट गंवाने वाले कप्तान