आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में 16 से 20 के ओवर में सबसे ज्यादा छ्क्के पिटवाने का रिकॉर्ड बनाया है।
इस लिस्ट में पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे पहले स्थान पर आता है। ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल के आखिरी 4 ओवर में 88 छ्क्के पिटवाए हैं।
भुवनेश्वर कुमार एक एक्सपीरियंस गेंदबाज रह चुके हैं जिन्होंने टीम इंडिया के लिए भी लंबे समय तक खेला है। आईपीएल में भी वो कमाल की गेंदबाजी करते हैं।
भुवनेश्वर कुमार हालांकि अभी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने अंतिम 4 ओवर में 70 छ्क्के खाए हैं।
जयदेव उनादकट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिनका प्रदर्शन आईपीएल में खास नहीं रहा है। फिलहाल वो भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।
जयदेव उनादकट ने आईपीएल के आखिरी 4 ओवरों में कुल 67 छक्के खाए हैं। उनके नाम और भी कई बड़े बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।
हर्षल पटेल के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। हर्षल ने कई टीमों के लिए आईपीएल में खेला है और कुल 60 छक्के खा चुके हैं।
उमेश यादव एक तेज गेंदबाज हैं जो इस समय आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। उमेश यादव के नाम 60 छ्क्के हैं।