गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 45वें मैच में विराट कोहली ने शिखर धवन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इस बड़े मैच में किंग कोहली ने नाबाद 70 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 6 चौके और 3 छ्क्के की मदद से लाजवाब पारी खेली थी।
इसके साथ ही रन मशीन विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
विराट कोहली ने इस मैच में हाफ सेंचुरी पूरा करते ही शिखर धवन को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। वह आईपीएल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में रन चेज करते हुए 24 बार 50 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह काफी लाजवाब पारी थी।
वहीं, बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 23 बार यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। और अब इस लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
दिल्ली कैपिटल के लिए खेल रहे डेविड वॉर्नर ने इस मामले में 1 नंबर पर हैं। उन्होंने 35 बार आईपीएल में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
केएल राहुल ने भी 22 बार यह कारनामा किया है। फिलहाल केएल राहुल टीम लखनऊ सुपर जेंट्स के कप्तान हैं जिनके बल्ले से जमकर रन निकलते हैं।