एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम पर है। अफरीदी ने 26 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 23 छक्के लगाए हैं।
18 छक्कों के साथ सुरेश रैना एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर है।
रोहित शर्मा ने एशिया कप में कुल 17 छक्के लगाए हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एशिया कप के इतिहास में 13 छक्के लगाए हैं।
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने एशिया कप में 12 छक्के जड़े हैं।