IPL में सबसे धीमी सेंचुरी जड़ने वाले महान बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar08, Apr 2024 04:49 PMnaidunia.com

आईपीएल का धीमा शतक

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे धीमा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विराट कोहली

विराट कोहली दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं लेकिन उनके नाम यह रिकॉर्ड भी आईपीएल में दर्ज हो चुका है। विराट कोहली ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों पर सबसे धीमा शतक जड़ा है।

मनीष पांडेय

मनीष पांडेय के नाम भी यह बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। मनीष पांडेय ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए साल 2009 में 67 गेंदों पर ही शतक जड़ी थी।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 66 गेंदों पर कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ शतक जड़ा था। इस लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर आते हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर एक तेज रफ्तार से बल्लेबाजी करने वाले बैट्समैन हैं। उन्होंने 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर शतक जड़ा था।

जोस बटलर

जोस बटलर ने भी यह रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा रखा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2022 में 66 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी।

केविन पीटरसन

केविन पीटरसन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2012 में 65 गेंदों पर शतक जड़ा था।

केएल राहुल

केएल राहुल के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने भी 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक जड़ा था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

KKR vs CSK: क्या रसल और रिंकू की आंधी में संभल पाएगी सीएसके?