ODI में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar13, Feb 2024 11:30 AMnaidunia.com

ODI में व्यक्तिगत स्कोर

आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने ODI में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम किया है। इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2013 को 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे।

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के महान ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वेलिंगटन में 21 मार्च 2015 को 163 बॉल में नाबाद 236 रनों की पारी खेली थी।

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। सहवाग ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर 2011 को 149 गेंदों पर 219 रन बनाया था।

क्रिस गेल

यह कारनामा वेस्ट इंडीज के तेज बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी किया है। गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ 24 फरवरी 2015 को 215 रनों की पारी खेली थी।

ईशान किशन

ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ उनके ही घर में 10 दिसंबर 2022 को 131 बॉल पर 210 रनों की पारी खेली थी। यह सबसे तेज दोहरा शतक भी था।

पथुम निशंका

हाल ही में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निशंका ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ 139 गेंदों पर नाबाद 209 रनों की धाकड़ पारी खेली थी।

फखर जमान

पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान ने 20 जुलाई 2018 को जिंबाब्वे के खिलाफ 156 गेंदों में 210 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले बल्लेबाज