साल 2023 टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं 5 बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar13, Dec 2023 11:50 AMnaidunia.com

टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह का फॉर्मेट होता है जो किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती से कम नहीं रहता है। इसमें काफी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।

2023 टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

साल 2023 का अब अंत होने वाला है। आइए जानते हैं कि वो कौन से बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में इस वर्ष सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

4 हैं ऑस्ट्रेलिया से

हम आपको कुल पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनमें से 4 बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया से ही हैं।

उस्मान ख्वाजा

कंगारू टीम के सबसे बेहतरीन ओपनर में से एक उस्मान ख्वाजा हैं। उनके बल्ले से इस साल टेस्ट में 20 पारियों में 54.57 की औसत से 1037 रन निकले हैं।

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड के लिए साल 2023 काफी लकी साबित हुआ है क्योंकि उन्होंने ODI वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ा था। उनके बल्ले से टेस्ट में 19 पारियों में 848 रन निकले हैं।

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड के लिए साल 2023 काफी लकी साबित हुआ है क्योंकि उन्होंने ODI वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ा था। उनके बल्ले से टेस्ट में 19 पारियों में 848 रन निकले हैं।

जो रूट

इस सूची में इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट भी आते हैं। इस वर्ष रूट ने 14 टेस्ट पारियों में 65.58 की औसत से 787 रन बनाए हैं।

स्टीव स्मिथ

इस पायदान में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी आते हैं। स्मिथ के बल्ले से इस साल टेस्ट में 20 पारियों में 777 रन निकले हैं।

मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन के लिए भी साल 2023 काफी सही रहा है। उनके बल्ले से 21 टेस्ट पारियों में 37.78 की औसत से 718 रन निकले हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज