टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar30, May 2024 12:08 PMnaidunia.com

1 इनिंग में ज्यादा छक्के

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20। विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

क्रिस गेल

इस लिस्ट में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम इस सूची में एक नंबर पर आता है। क्रिस ने 2016 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 11 छक्के मारे थे।

क्रिस गेल (2007)

क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा 10 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।

रायली रूसो

रायली रूसो साउथ अफ्रीका के एक महान खिलाड़ी हैं जिनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। 2022 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 08 छक्के जड़े थे।

युवराज सिंह

सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर एक महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने कई बड़े बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। डेविड वॉर्नर ने 2010 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे।

क्रिस गेल (2010)

क्रिस गेल ने एक बार फिर से बल्ले से तूफान मचाया था। 2010 टी20 विश्व कप में गेल ने भारत के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के मारे थे।

ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम के नाम भी यह बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस महान बल्लेबाज ने 2012 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

T20 World Cup 2024 में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं ये युवा खिलाड़ी