टी20 विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। इसकी मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें घोषित हो चुकी हैं।
2 जून को पहला मुकाबला कनाडा और यूएसए के बीच खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ युवा खिलाड़ियों पर नजर रह सकती है।
आइए ऐसे उन 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं, जिनका जलवा इस टी20 विश्व कप में देखने को मिल सकता है।
हाल ही में आरसीबी के लिए आईपीएल में खेलते हुए विल जैक्स ने अपनी छाप छोड़ दी है। उन्होंने राशिद खान जैसे गेंदबाज को जमकर कूटा है।
पिछले साल odi World Cup से ही रचिन रविंद्र का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल में भी उन्होंने अच्छी पारियां खेली हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स ने भी पावर हाउस में अपना नाम बना रखा है। अंतिम के ओवरों में वह एबी डिविलियर्स के जैसे बल्लेबाजी करते हैं और जमकर धुनाई करते हैं।
टीम इंडिया के होनहार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का हालिया फॉर्म सही रहा है। उनके बल्ले से रन निकलने के पूरी उम्मीद है।
नेपाल के विस्फोटक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी भी एक अच्छे बल्लेबाज हैं। दीपेंद्र ने हाल ही में हुए एक सीरीज में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे।