आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में 90s के स्कोर पर अपना विकेट खोया है। इस लिस्ट में बतौर कप्तान यह रिकॉर्ड दर्ज है।
सौरव गांगुली ने साल 2008 के आईपीएल सीजन में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 91 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन आउट हो गए थे।
गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे जब 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के टीम के सामने 93 रनों पर आउट हुए थे।
विराट कोहली ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में 99 रनों के स्कोर पर अपना विकेट खोया था।
डेविड वॉर्नर साल 2015 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 91 रनों के स्कोर पर अपना विकट गंवाया था।
रोहित शर्मा साल 2018 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन अपना विकट गंवा दिया था।
केएल राहुल साल 2021 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उसके बाद वो आउट हो गए थे।
डेविड वॉर्नर ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले में 92 रन बनाए थे और आउट हो गए थे।