T20 World Cup में सबसे ज्यादा छ्क्के किसने मारे हैं?


By Shivansh Shekhar30, Apr 2024 01:30 PMnaidunia.com

T20 World Cup में छक्के

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है। रोहित ने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। हिटमैन ने 36 पारियों में 35 छक्के जड़े हैं।

युवराज सिंह

युवराज सिंह एक महान क्रिकेटर रह चुके हैं जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में 6 गेंदों पर 6 छ्क्के मारे थे और स्टुअर्ट ब्रॉड को कूट दिया था।

छ्क्के पर छक्के

सिक्सर किंग युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 28 पारियों में 33 छक्के मारे हैं। युवराज सिंह के लिए छक्के मारना कोई बड़ी बात नहीं है।

विराट कोहली

विराट कोहली के लिए भी छ्क्के मारना कोई बड़ी बात नहीं है। रनों की मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली इस साल भी टी20 विश्व कप खेलेंगे।

विराट के छक्के

रन मशीन विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में 25 पारियों में कुल 28 छ्क्के जड़े हैं। उनका यह रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है।

एमएस धोनी

एमएस धोनी कैप्टन कूल के साथ एक बेहतरीन फिनिशर भी हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में 29 पारियों में कुल 16 छ्क्के मारे हैं।

केएल राहुल

केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं जिनके नाम कई बड़े बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। केएल राहुल ने टी20 विश्व कप में 11 पारियों में 15 छक्के मारे हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में चेज करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज