डेब्यू में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey20, Jul 2023 02:42 PMnaidunia.com

शून्य पर आउट

क्रिकेट में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने डेब्यू मुकाबले में शून्य पर आउट हुए हैं। आइये उनके बारे में जानते हैं।

सचिन तेंदुलकर

साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेला। लेकिन पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे सचिन वकार यूनिस की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये धोनी बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए।

वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण भी डेब्यू मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। 1998 में उन्होंने ज़िम्बावे के खिलाफ पहला मैच खेला था।

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच खेला था। लेकिन छठवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे रैना पहली ही गेंद पर मुथैया मुरलीधरन के शिकार हो गए।

सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को 1980 में न्यूजीलैंड के गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने शून्य पर आउट कर दिया।

रवि शास्त्री

रवि शास्त्री साल 1985 में शारजाह में पाकिस्तान के सामने इमरान खान की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए थे।

कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने साल 2013 में साउथ अफ्रीका के सामने अपना डेब्यू किया। लेकिन पहले ही मैच में मुनरो बिना खाता खोले आउट हो गए।

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 2016 में अपने पहले ही मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। रिजवान ने नूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023 का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाक