वनडे में इन बल्लेबाजों ने मारे हैं दोहरे शतक


By Prakhar Pandey14, Jun 2023 02:53 PMnaidunia.com

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट का अब तक का सबसे सर्वोच्च स्कोर 264 रन श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में मारा था। रोहित ने अब तक 3 दोहरे शतक मारे हैं।

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन की पारी खेली है। गुप्टिल न्यूजीलैंड के इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने दोहरा शतक मारा है।

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली थी।

क्रिस गेल

2015 में क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक मारा था।

फखर जमान

2018 में फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 210 रन की पारी खेली थी। फखर पाकिस्तान के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दोहरा शतक मारा हैं।

ईशान किशन

ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 210 रन बनाए थे। ईशान भारत के दोहरा शतक मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।

शुभमन गिल

2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में शुभमन ने 208 रनों की पारी खेली थी।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे भारतीय और पुरुष बल्लेबाज थे जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए पहला दोहरा शतक बनाया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अगली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह