तेजपत्ता खाने से दूर होंगी कब्ज और एसिडिटी, जानें अन्य फायदे


By Prakhar Pandey10, Mar 2024 06:07 AMnaidunia.com

किचन के मसाले

किचन के मसाले में अमूमन हर घर में तेजपत्ता उपलब्ध होता है। आइए जानते है तेजपत्ता से मिलने वाले सेहत से जुड़े फायदों के बारे में।

तेजपत्ता

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तेजपत्ता सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। घर में बनने वाले तरह-तरह के पकवानों में इसक उपयोग किया जाता है।

समस्या में आराम

अलग-अलग पकवानों में काम आने वाला तेजपत्ता कब्ज और एसिडिटी की समस्या में राहत दिलाने में भी बेहद मददगार माना जाता है।

इम्यूनिटी करें मजबूत

मौसम में बदलाव के साथ इम्युनिटी पर भी असर पड़ता है। विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी6 से भरपूर तेजपत्ता आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

बेहतर डाइजेशन

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते गैस और एसिडिटी की समस्या होती है। तेजपत्ता आपके पाचन को दुरुस्त करने में मददगार माना जाता है।

पीएं हर्बल टी

तेजपत्ता पानी के उबालकर छान ले या फिर इसे पीसकर एक छोटा चम्मच पाउडर एक गिलास गर्म पानी के साथ मिलाकर पी सकते है। ऐसा करने से कब्ज में राहत मिलती है।

काढ़ा भी है फायदेमंद

एक पैन में पानी ले और उसमें अदरक, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर 5 मिनट उबाल दें। टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी डाल सकते है।

अपच, कब्ज और एसिडिटी

तेजपत्ता से बने इन ड्रिक्स का सेवन करने से अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही, बदलते मौसम में भी यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं रखता है।

अगर तेजपत्ता के फायदे से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह उठते ही साफ हो जाएं पेट