पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी होता है। अक्सर कहा भी जाता है कि सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। चलिए जानते हैं कि इसकी वजह से शरीर को क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है। खासकर नाश्ते में हाई प्रोटीन फूड नहीं खाना चाहिए।
यदि आप रोजाना नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाते हैं तो आपके दिल का हाल बिगड़ सकता है। हाई प्रोटीन डाइट फॉलो करने की वजह से हार्ट संबंधित परेशानियां भी आपको हो सकती हैं।
सवाल खड़ा होता है कि प्रोटीन का हेल्दी स्तर क्या है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 0.8 से 1.0 ग्राम प्रतिकिलो बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करना सेहत के लिए सही रहता है।
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसा करने की वजह से वजन बढ़ सकता है और कब्ज की परेशानी भी आपको हो सकती है।
हेल्दी प्रोटीन का सेवन करने के लिए आप कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए दही, दाल, सोयाबीन, राजमा, मूंगफली और छोले जैसे फूड्स का सेवन आप कर सकते हैं।
प्रोटीन का सेवन करना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप संतुलित मात्रा में प्रोटीन खाएं।
यहां हमने जाना कि हाई प्रोटीन फूड्स का कितना सेवन शरीर के लिए सही होता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ