साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान


By Shivansh Shekhar01, Dec 2023 12:45 PMnaidunia.com

दक्षिण अफ्रीका दौरा

भारत को 5 मैचों की टी20 श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया से खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

ये है सीरीज स्टेटस

भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका में 3 टी20 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने जाएगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारतीय दल का ऐलान भी कर दिया है।

नहीं हुई रोहित की वापसी

कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा इस दौरे पर टी20 सीरीज के कप्तान हो सकते हैं लेकिन यह नहीं हो सका और अब सूर्या को कप्तानी मिली है।

उपकप्तान होंगे जडेजा

टी20 सीरीज में उपकप्तान के तौर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को बतौर सीनियर खिलाड़ी बनाया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या पूरी तरह से बाहर हैं।

ईशान, जितेश टीम में

वहीं, बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज जितेश शर्मा जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था उन्हें भी चुना गया है।

ईशान, जितेश टीम में

वहीं, बतौर विकेटकीपर ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है। युवा बल्लेबाज जितेश शर्मा जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था उन्हें भी चुना गया है।

ये हैं 4 तेज गेंदबाज

इस दौरे पर चार तेज गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। इनके ऊपर तेज काफी जिम्मेदारी होगी।

तीन स्पिनर टीम में

वहीं, स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव, रवि विश्नोई और रविंद्र जडेजा को मौका मिला है। इनके ऊपर स्पिन की जिम्मेदारी रहेगी।

ये होंगे बल्लेबाज

बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुना गया है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हैं ICC T20 Ranking के टॉप बल्लेबाज