ये हैं ICC T20 Ranking के टॉप बल्लेबाज


By Shivansh Shekhar01, Dec 2023 11:54 AMnaidunia.com

ICC T20 Ranking

आईसीसी की टी 20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इसमें कभी बॉलर हावी हो जाता है जो कभी कोई बल्लेबाज।

टॉप पर सूर्यकुमार यादव

इस समय आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नंबर 1 की कुर्सी पर बैठे हैं। उनकी रेटिंग भी अब 863 हो गई है।

मोहम्मद रिजवान

पाक के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला भी इस फॉर्मेट में काफी ज्यादा चलता है। रिजवान अभी 787 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

एडम मारक्रम

साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज कहे जाने वाले एडम मारक्रम भी इस सूची में शामिल हैं। वो अभी आईसीसी की रैंकिंग में 756 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी टी20 फॉर्मेट में एक अलग लय में नजर आते हैं। वो अभी 734 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं।

बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी टी20 फॉर्मेट में एक अलग लय में नजर आते हैं। वो अभी 734 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं।

रायली रूसो

साउथ अफ्रीका के ही एक और बल्लेबाज रायली रूसो इस लिस्ट में उपस्थित हैं। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में वो अभी 702 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

डेविड मलान

इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान भी कुछ खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। वो अभी इस रैंकिंग में 691 अंक के साथ छठवें पायदान पर हैं।

जोस बटलर

इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जोस बटलर विस्फोटक बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट काफी जबरदस्त रहता है। वो अभी 666 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये हैं टी20 में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज