बीसीसीआई हर साल कॉन्ट्रैक्ट सूची निकालती है। इस सूची में वह अलग-अलग खिलाड़ियों को अलग-अलग ग्रेड में विभाजित करती है। आइए जानते है बीसीसीआई की इस 2024 की सूची में किस ग्रेड में है कौन से खिलाड़ी?
बीसीसीआई जिसे बोर्ड ऑफ क्रिकेट फॉर कंट्रोल इन इंडिया भी कहा जाता है। वह हर साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड ए+, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में सूची जारी करता है।
ग्रेड ए+ में बीसीसीआई ने 4 शीर्ष खिलाड़ियों को जगह दी है। ग्रेड ए+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को रखा गया है।
ग्रेड ए में छह खिलाड़ियों को रखा गया है। इस ग्रेड में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या शामिल है।
ग्रेड बी में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है। यशस्वी जयसवाल साल 2024 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
ग्रेड सी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार को जगह मिली है।
ग्रेड ए+ के खिलाड़ियों को सालाना खेलने के लिए 7 करोड़ रुपये मिलते है। वहीं ए ग्रेड में खेलने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़, बी ग्रेड खिलाड़ियों को 3 करोड़ और सी ग्रेड खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए मिलते है।
जो खिलाड़ी न्यूनतम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से आनुपातिक आधार पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा। वहीं इस बार राहुल, शुभमन गिल और सिराज को ग्रेड ए में प्रमोशन मिला है।
अगर BCCI की ग्रेड अनुसार खिलाड़ियों की सूची संबंधित जानकारी आपको पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ