डिनर बाद दूध पिएं तो इन बातों की रखें सावधानी


By Sandeep Chourey10, Apr 2024 11:51 AMnaidunia.com

दूध में पौष्टिकता

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी के अलावा सभी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखता है। रात में सोते समय दूध पीना काफी फायदेमंद होता है।

रात में दूध का सेवन

आयुर्वेदिक ग्रंथों में दूध को अमृत तुल्य माना गया है। रात के समय इसका सेवन करना कई बीमारियों से बचाता है, लेकिन कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

पाचन की समस्या

रात में डिनर करने के बाद दूध पीने से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।

बढ़ती उम्र में समस्या

ज्यादा उम्र में कई लोगों को पाचन की समस्या होने लगती है। ऐसे में डिनर के बाद दूध पीने से पाचन खराब हो सकता है। ऐसे में लैक्टोज फ्री दूध का सेवन करना चाहिए।

वेट लॉस डाइट

यदि आप वेट लॉस डाइट को फॉलो कर रहे हैं तो डिनर के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। दूध का सेवन करने से शरीर में कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है।

नींद से जुड़ी समस्या

दूध में ट्रिप्टोफैन की मात्रा अधिक होती है, जो स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आपको बहुत अधिक नींद आती है तो रात में दूध पीने से बचें।

डिनर के बाद कब लें दूध

डिनर लेने के बाद करीब एक से दो घंटे बाद ही दूध पीना चाहिए। इससे खाना भी पच जाता है और दूध को भी पचाने का समय मिल जाता है।

डायबिटीज पेशेंट नवरात्रि व्रत में कुछ खास बातों का रखें ध्यान