हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिनको समझकर बीमारियों से बचा जा सकता है। कई बार सुबह उठने पर शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं।
ऐसे में कुछ संकेतों के बारे में बताएंगे, जो सुबह दिखाई दें तो सावधान हो जाना चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
सुबह उठने पर यदि मूड अच्छा न हो और इस स्थिति में कुछ करने का मन न करता हो, ऐसा डिप्रेशन और विटामिन-डी की कमी से होता है।
कई बार लोगों को सुबह उठने पर सिरदर्द की शिकायत होती है। ऐसा होना स्ट्रेस के लक्षणों को दिखाता है। ऐसे में कुइससे बचाव के लिए प्राणायाम और योग का सहारा लिया जा सकता है।
यदि सुबह उठने पर चक्कर आने जैसा लगता है तो इसकी मुख्य वजह हाइपरटेंशन और शरीर में खून की कमी हो सकती है।
कई बार सुबह उठने पर शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होता है। ऐसा पोषक तत्वों की कमी की वजह से होता है। इस वजह से जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है।
सुबह उठने पर कई बार खांसी की समस्या होती है या गले में खिचखिच फील होती है, तो ऐसा एलर्जी की वजह से होता है।
वहीं कई बार मुंह में अजीब सा स्वाद महसूस होता है। ऐसा एसिड रिफलक्स की समस्या की वजह से होता है। कई बार साइनस इंफेक्शन की वजह से भी यह शिकायत होती है।
सुबह उठते ही शरीर में ये लक्षण दिखाई देने पर सावधानी बरतनी चाहिए। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com