घूमने का है मन तो चले आइये कवर्धा, ये है खास टूरिस्ट प्लेस


By Ashish Gupta04, Jun 2023 10:27 PMnaidunia.com

चिल्‍फी घाटी

चिल्‍फी घाटी कवर्धा शहर का एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको लगेगा कि आप बादलों के बीच में आ गए हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर है।

भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य

अगर आप वाइल्‍ड लाइफ के शौकीन हैं तो भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य आपके लिए बेस्‍ट प्‍लेस है। यहां पर आपको विभिन्‍न जंगली जानवर देखने के लिए मिलेंगे।

पीठाघाट वाचटावर

पीठाघाट वाचटावर भोरमदेव वन्यजीव अभ्यारण के अंदर स्थित है। इस वाचटावर पर पहुंचकर आपको जो दृश्य देखने के लिए मिलेगा। वह बहुत ही अद्भुत रहता है।

भोरमदेव मंदिर

भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का खजुराहो भी कहा जाता है। पूरा मंदिर पत्थरों का बना हुआ है और मंदिर की बाहरी दीवारों पर सुंदर नक्काशी देखने के लिए मिलती है।

सरोदा बांध

सरोदा बांध जहां पर आपको एक सुंदर जलाशय देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

रानी दहरा झरना

रानी दहरा झरना घने जंगलों के अंदर स्थित है। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर आप अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।

झिरना नर्मदा धाम

झिरना नर्मदा धाम एक धार्मिक स्थल है। यहां पर शिव मंदिर बना हुआ है। यहां पर मुख्य आकर्षण भगवान शिव की बहुत बड़ी मूर्ति एक कुंड में विराजमान है।

छेरकी महल

छेरकी महल भोरमदेव में स्थित एक सुंदर सा मंदिर है। यह मंदिर शंकर भगवान को समर्पित है। यह मंदिर भोरमदेव एवं मंडवा महल की अपेक्षा छोटा है।

फैमिली ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरूर घूमें