फैमिली ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर जरूर घूमें


By Ekta Sharma04, Jun 2023 12:07 PMnaidunia.com

फैमिली ट्रिप

बहुत समय के बाद सभी सदस्य अपना-अपना काम छोड़कर थोड़ा सा वक्त अपने लोगों के बीच में बिताते हैं। सभी की साल में कम से कम एक बार फैमिली ट्रिप जरूर प्लान करनी चाहिए।

Best Places

अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको भारत में स्थित इन जगहों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। ये फैमिली के लिए बेस्ट प्लेस हैं।

मनाली

मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्‍य में कुल्‍लु जिले का एक हिस्सा है। मनाली देश के लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां परिवार के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को भरपूर मनोरंजन मिलता है।

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान के पुराने शहरों में से एक है। पुष्कर की खूबसूरत झील, ब्रह्मा मंदिर और पाप मोचिनी मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। यह परिवार के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।

कसोल

कसोल हिमाचल प्रदेश का कसोल एक छोटा मगर खूबसूरत ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन है। कसोल की सीमा में आते ही आपको इजरायली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। परिवार के साथ यहां जरूर जाएं।

रण ऑफ कच्छ

रण ऑफ कच्छ में आपको काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। त्योहार और मेलों में यहां की रौनक देखते ही बनती है। इस समय में यहां के नजारे बेहद आकर्षक होते हैं।

चादर ट्रैक

चादर ट्रेक जंस्कार गांव से जोड़ती है। इस गांव में आकर आप यहां के लोगों की जीवनशैली के बारे में करीब से जान सकते हैं। यहां आकर आपको एक अलग अनुभव होगा।

कम पैसों में घूमें भारत की ये खूबसूरत जगहें