रात में ऑक्सीजन देते हैं ये पौधे, घर भी दिखता है खूबसूरत


By Prakhar Pandey28, Sep 2023 02:30 PMnaidunia.com

प्रदूषण

बढ़ता प्रदूषण आज के समय में कई स्वास्थ्य चुनौतियां ला रहा है। आइए जानते है ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में जो घर को खूबसूरत तो बनाएंगे ही, साथ ही ऑक्सीजन भी देंगे।

ऑक्सीजन

घर में प्लांटिंग करना बेहद जरूरी होता है, पौधा जितना खूबसूरत लगता है। ऑक्सीजन के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।  

मनी प्लांट

मनी प्लांट देखने में तो खूबसूरत होता ही है साथ ही रात के समय में ऑक्सीजन भी रिलीज करता हैं। ऐसे में इस पौधे को आपको घर में जरूर जगह देनी चाहिए।

एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा वैसे तो स्किन और बालों के लिए अपने औषधीय गुणों के चलते फायदेमंद तो होता ही है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे घर में लगाने से घर की हवा स्वच्छ होती है और यह रात में ऑक्सीजन भी छोड़ता है।

तुलसी

तुलसी का पौधा दिन ही नहीं रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इस पौधे को घर में लगाने से कई फायदे मिलते है। आप इसे घर के अंदर भी लगा सकते है।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट भी रात के समय में ऑक्सीजन रिलीज करता है। स्नेक प्लांट को नियमित रूप से पानी की जरूरत भी नहीं होती है। ऐसे में आप इसे अपने बेडरूम में भी लगा सकते है।

एरेका पाम

एरेका पाम भारत के लिविंग स्पेस में रखे जाने वाले सबसे पसंदीदा पौधों में से एक है। यह पौधा न सिर्फ ऑक्सीजन छोड़ता है, जो इसका अतिरिक्त लाभ है।

जरबेरा पौधा

जरबेरा का पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ने के साथ-साथ वातावरण को भी ताजा रखती है। ताजी हवा के लिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 दिनों में बढ़ेगा वजन, केले के साथ खाएं ये चीजें