बादाम में प्रचुर मात्रा में मौजूद विटामिन ई और एंटीआक्सीडेंट जैसे तत्व त्वचा में कसावट लाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में नमी भी बरकरार रहती है। आप दूध के साथ बादाम का सेवन कर सकती हैं।
पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम्स त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मददगार हैं। यही वजह है कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स का पपीता अनिवार्य घटक है।
ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी व स्ट्राबेरीज में फ्लेवनायड्स जैसे एंटीआक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर विटामिन सी होता है, जो त्वचा को जवां रखने में मदद करता है।
साइट्रस फ्रूट्स संतरा, मौसंबी, नींबू जैसे रसीले साइट्रस फ्रूट्स में खासकर विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
एवाकाडो में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी और ई मौजूद होता है। ये त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने और झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के साथ-साथ त्वचा को खूबसूरत, जवां बनाए रखने में भी मददगार है। ग्रीन टी में केटेचिन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करता है।