कसरत के दौरान चुस्त और सिंथेटिक कपड़ों से दूरी बनाएं। हल्के रंग के काटन के कपड़े पहनने चाहिए। ये गर्मी से बचाने के साथ पसीना भी आसानी से सोखते हैं।
लगातार काफी समय तक कसरत करने के बजाय इसे कई हिस्सों में बांट सकते हैं। जागिंग या सैर करने जाते हैं तो पानी की बोतल साथ रखें। बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
सुबह का समय कसरत के लिए सबसे अच्छा होता है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती जाती है। इससे शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण थकान महसूस होती है।
व्यायाम के बाद कैफीन और एल्कोहल से परहेज करें। इसी तरह ज्यादा पानी न पिने से उल्टी आ सकती है। साथ ही कसरत करने में भी दिक्कत आती है।
कसरत के दौरान शरीर की मांसपेशियों काे काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए कभी भी खाली पेट व्यायाम नहीं करना चाहिए। कम से कम एक घंटे पहले कुछ खाएं।