केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
केले के साथ ही उसका छिलका भी बहुत गुणकारी है। इसकी मदद से डार्क सर्कल की समस्या दूर हो सकती है।
इसके छिलकों में विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं। यह त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
केले के छिलके को पीस कर उसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसे डार्क सर्कल पर लगाएं।
केले के छिलके को फ्रिजर में ठंडा करने के बाद 15-20 मिनट के लिए आंखों के नीचे रखें। बाद में चेहरा धो लें।
केले के छिलके से पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाएं और डार्क सर्कल पर लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।