कई लोगों की त्वचा रूखी, फटी और बेजान होती है। इस परेशानी में शहद जादू सा असर दिखा सकता है।
त्वचा के लिए शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को विटामिन्स, खनिज और अमीनो एसिड्स देता है।
कच्चे शहद से करीब 30 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर मालिश करें। फिर इसे धो लें। त्वचा चमक उठेगी।
एक चम्मच चीनी में थोड़ा शहद मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर ताजे पानी से धो लें।
कच्चे दूध में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर मालिश करें। आधे घंटे बाद धो लें। त्वचा साफ एवं निखरी दिखेगी।
एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण से मसाज करने पर त्वचा बहुत मुलायम हो जाएगी।