चुकंदर इन चीजों में हो सकता है जानलेवा


By Lakshita Negi25, Mar 2025 07:00 PMnaidunia.com

चुकंदर को हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता हैं कि यह सब के लिए फायदेमंद नहीं होता है? कुछ हेल्थ सिचुएशन में इसका ज्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानें कि चुकंदर का सेवन किन हेल्थ प्रॉब्लम्स में नुकसानदायक हो सकता है।

किडनी स्टोन की दिक्कत

चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकता है। अगर आपको पथरी की दिक्कत है, तो इसका सेवन लिमिट में करें।

ब्लड प्रेशर लो कर सकता है

चुकंदर खाने से ब्लड प्रेशर लेवल कम हो सकता है, लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लेवल पहले से ही लो है, तो सिर दर्द, चक्कर और कमजोरी का कारण बन सकता है।

डायबिटीज का खतरा

चुकंदर में मौजूद नेचुरल शुगर डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

पेट की प्रॉब्लम्स के लिए 

चुकंदर का ज्यादा सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द की दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों का डाइजेशन कमजोर होता है, उन्हें इसका सेवन कंट्रोल में करना चाहिए।

एलर्जी की दिक्कत

कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है, जिससे उनको खुजली, सूजन या स्किन पर रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है। अगर ऐसा हो तो इसका सेवन बंद कर दें। 

लिवर के लिए खतरा

चुकंदर खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना लिवर में आयरन जमा कर सकता है, जिससे लिवर पर प्रेशर बढ़ सकता है।

अगर आपको इनमें से कोई भी दिक्कत है, तो चुकंदर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें

पाचन शक्ति मजबूत होने पर पेट देता है ये 5 संकेत