आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से त्वचा पर काफी असर पड़ता है। आइए जानते है त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या पीना चाहिए।
त्वचा पर निखार पाने के लोग तरह-तरह के उपाय करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक लाल ड्रिंक स्किन पर ग्लो ला सकता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सिर्फ एक लाल जूस यानी चुकंदर का जूस काफी है। चुकंदर का जूस स्किन को काफी फायदा पहुंचाता है।
चुकंदर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
चुकंदर का जूस अगर आप रोजाना 1 गिलास पिएं, तो आपकी स्किन जल्द ही ग्लोइंग करने लगेगी।
चुकंदर का जूस स्किन को ग्लोइंग करने के साथ ही त्वचा हो भी हेल्दी बनाएं रखता है, इसलिए रोजाना चुकंदर का जूस पिएं।
होठों के लिए भी चुकंदर का जूस लाभकारी होता है। इसको पीने से आपके होठों पर भी निखार आ सकता है।
चेहरे पर पिंपल्स निकलना स्किन से जुड़ी एक समस्या है। इससे राहत पाने के लिए चुकंदर का जूस लाभकारी माना जाता है।