सर्दियों में कई लोग चुकंदर का जूस पीना काफी पसंद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ज्यादा मात्रा में चुकंदर का जूस पीने से इसका असर उल्टा पड़ता है। इसके पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। चलिए जानें-
चुकंदर में ऑक्सालेट्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके ज्यादा मात्रा में जूस पीने से किडनी में पथरी का खतरा बढ़ जाता है।
चुकंदर जूस में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जिसके कारण ज्यादा मात्रा में इसका जूस पीने से पेट में पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं।
कई बार कुछ लोगों को चुकंदर के जूस से एलर्जी होती है। इन लक्षणों में इसका जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती है।
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। हालाँकि, इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए इसका सेवन नियमित मात्रा में करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को चुकंदर के जूस का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ऐसे में चुकंदर का अधिक सेवन करने से सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
चुकंदर में मौजूद कुछ तत्व आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अत्यधिक सेवन से पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com