रोजाना आपको सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ अलग खाने का मन करता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि क्या ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं।
आप अपने सुबह के नाश्ते में चुकंदर के पराठे भी बना कर खा सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और कई चीजों में फायदा देता है।
चुकंदर खाने से कई सरे हेल्दी फायदे तो होते ही हैं, साथ ही इसे खाने से आपके शरीर में हो रही खून की कमी भी पूरा कर देता है।
आप जब भी नाश्ते में चुकंदर का पराठा बनाने जाएं, तो सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धो लें। उसके बाद उसे बारीक तरीके से पीस लें।
चुकंदर को बारीक़ तरीके से पीसने के बाद एक पैन लें, फिर उसमें तेल, जीरा और बारीक पिसा हुआ चुकंदर डालें। उसके बाद ये करें।
अब इसको अपने स्वाद के अनुसार इसमें मसालों को डाल लें और इसे अच्छे तरीके से फ्राई कर लें। फिर आगे की विधि को ऐसे करें।
फिर आटे को मुलायम तरीके से गूंथ लें और उसमें जो भी मिक्स करना चाहें कर सकते हैं। इसके बाद चुकंदर को भी आटे में मिला लें।
अब इसके आटे की लोई बना लें और इसे बेल कर और फिर तवे पर सेकने के लिए रख दें। अब आपके गरमा-गरम टेस्टी पराठे तैयार हैं।