नाश्ते में अक्सर लोग ओट्स को शामिल करते हैं। ब्रेकफास्ट में ओट्स लगभग सभी का फेवरेट बन चुका है। ओट्स खाने में जितना टेस्टी होता है, उसी तरह ये एनर्जी से भरपूर होता है।
अगर आप बहुत बिजी रहते हैं और जल्दी-जल्दी में आपको अपना पेट भरना है तो ओट्स शानदार ऑप्शन है। ओट्स बनाना बेहद आसान होता है और ये पोषक तत्वों से भरपूर भी है।
कई बार ऐसा होता है कि आपको अचानक से भूख लग जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या खाएं। तो हम आपको ओट्स डिशेज की टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं।
ओट्स को चॉकलेटी फ्लेवर देने के लिए आप 3 बड़े चम्मच ओट्स लें, 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच गुड़, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर।
आधा चम्मच कोको पाउडर, 2 कप दूध। चॉकलेट लवर्स को ओट्स की ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी। इसमें पीनट बटर के रूप में हेल्दी फैट हैं।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 3 चम्मच ओट्स, 2 बड़ा चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच गुड़, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1 बड़ा चम्मच बादाम, 3 से 4 केसर के रेशे, 2 कुटी हुई इलायची, 2 कप दूध।
ओट्स की ये रेसिपी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और खनिज मिलते हैं। केसर और इलायची को इस रेसिपी में मिलाने से आपको अच्छी सुगंध और अच्छा टेस्ट मिलता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 3 बड़े चम्मच ओट्स, आधा चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच गुड़, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1 एक बड़ा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां, 5-6 पिस्ता भुना हुआ, 2 कप दूध।
अब आप इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें और रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इसे बिना पकाएं नाश्ते में खाएं।