लिवर के लिए फायदेमंद है गोंद कतीरा, जानें कैसे करें सेवन


By Ram Janam Chauhan28, Apr 2025 03:02 PMnaidunia.com

गर्मियों में ज्यादा फास्ट फूड्स खाने पर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं, इस बारे में-

औषधीय गुणों से भरपूर

गोंद कतीरा आमतौर पर पेड़ों से निकलता है। यह कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। इसलिए, कई प्रकार के रोगों को ठीक करने में इस्तेमाल किया जाता है।

लिवर की करे सफाई

गोंद कतीरा का सेवन करने पर शरीर में जमा विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। जिससे लिवर डिटॉक्स हो सकता है।

शरीर को दे ठंडक

गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने पर शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर को स्वस्थ रखता है।

पाचन शक्ति बनाए मजबूत

गोंद कतीरा का गर्मी में सेवन करने पर पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा लिवर के काम करने की क्षमता भी बढ़ाने में मददगार है।

कैसे करें गोंद कतीरा सेवन

गोंद कतीरा का सेवन करने के लिए एक चम्मच गोंद कतीरा पानी में भिगोएं और सुबह इसे दूध या पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको गोंद कतीरा से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Fatty Liver वालों के हाथों पर दिखाई देते हैं ये 3 संकेत