गर्मियों में तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग कई उपाय करते हैं, लेकिन शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
आम पन्ना का जूस कच्चे आमों से तैयार किया जाता है। इसके भीतर विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई गुण होते हैं।
अगर आपको गर्मियों में बार-बार लू लगने की समस्या होती है, तो आम पन्ना जूस का सेवन करने पर शरीर में संतुलन बना रहता है।
इस जूस का गर्मियों में रोज सेवन करने से कमजोरी और थकान की समस्या को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
आम पन्ना के जूस में जीरा, पुदीना और काला नमक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
अगर आप सुबह के समय आम पन्ना का जूस पीते हैं, तो इससे दिनभर पेट को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको आम पन्ना से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com