फिटकरी का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसको पानी में मिलाकर नहाने से क्या होता है?
अगर आप रोजाना नहाने के पानी में फिटकरी को मिलाएं, तो इससे आपके शरीर को कई बड़े फायदे मिलेंगे।
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो रोजाना नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
नहाने के पानी में फिटकरी को मिलाकर नहाने से त्वचा को फायदा मिलता है। इस पानी से नहाने से झुर्रियां कम होती है।
नहाने के पानी में फिटकरी को मिलाने से सिर की गंदगी भी साफ होती है। अगर सिर की गंदगी को साफ करना है, तो पानी में फिटकरी को मिला सकते है।
बालों के लिए भी फिटकरी का पानी फायदेमंद होता है। पानी में फिटकरी मिलाकर नहाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
कई लोगों को शिकायत होती है कि उनके शरीर से बदबू आती है। ऐसी स्थिति में नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर नहाएं।