सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड लगने लगती है। जिसके कारण बुखार और तबीयत बिगड़ने के चांसेस बढ़ सकते हैं। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शरीर को गर्म और हेल्दी रखना जरूरी है। अजवाइन, जो एक मसाला है यह सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है हमारे इस लेख में जानें इसका तड़का लगाने के फायदे।
अजवाइन में थाइमोल, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे हेल्दी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसको सर्दियों में खाने से डाइजेशन अच्छा होता है, जिससे ठंड से बचाव होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
सर्दियों में अजवाइन का तड़का लगाने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अजवाइन में मौजूद एंजाइम डाइजेशन को सही से होने में मदद करते हैं।
अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसे सर्दियों में खाने से ठंड से बचाव होता है और यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है। इसे खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी को कम करने में और आराम दिलाने में मदद होता है।
अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं। सर्दियों में इसका तड़का खाने में लगाकर खाने से बॉडी वायरल इंफेक्शन और बीमारियों के खतरों से बचा रहता है।
सर्दियों में जोड़ों का दर्द होना एक आम समस्या बन जाती है। खाने में अजवाइन का तड़का लगाने से यह दर्द कम हो सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से जोड़ों की सूजन कम होती है और मसल्स रिलेक्स होती हैं।
अजवाइन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। सर्दियों में इसका तड़का खाने में लगाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है।
अजवाइन का तड़का लगाने के लिए एक चम्मच घी में थोड़ी सी अजवाइन डालें और इसे गर्म होने दें। इस तड़के को आप दाल, सब्जी या सूप में लगाकर खा सकते हैं। इससे खाने का टेस्ट बढ़ेगा और हेल्थ भी अच्छी होती है।
सर्दियों में अजवाइन का तड़का लगाने से ओवरऑल हेल्थ अच्छी होती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।