अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रात में सोने से पहले अजवाइन का पानी पीना लाभकारी होता है।
औषधीय गुणों से भरपूर अवजाइन में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और आयरन जैसे गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आमतौर पर मौसम में बदलाव होने पर सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्याएं होती रहती है। इस समस्याएं से निजात पाने के लिए रात को अजवाइन का पानी पिएं।
अगर आपको नींद आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो रात में सोने से पहले एक गिलास अजवाइन का पानी जरूर पिएं।
डायरिया की समस्या पेट से जुड़ी होती है। डायरिया से राहत पाने के लिए रात को एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच अजवाइन मिलाकर पिएं।
जोड़ों में हो रही दर्द होने पर भी अजवाइन का पानी कारगर माना जाता है। रात को सोने से पहले सब एक गिलास अजवाइन पानी को पिएं। ऐसा करने से जोड़ों की दर्द से राहत मिलती है।
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है, तो इसका मतलब हड्डियां कमजोर हो रही है। ऐसी स्थिति में रात को अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।