बादाम तेल में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज, रुक जाएगा बुढ़ापा


By Ritesh Mishra26, Mar 2025 05:16 PMnaidunia.com

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस आना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले यह समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।

झुर्रियों को कैसे कम करें?

अगर आप भी इससे समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सही स्किन केयर कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम इस लेख में आपको झुर्रियों को कम करने के लिए एक देसी तरीका बताएंगे।

झुर्रियों को कम करने के लिए बादाम तेल और हल्दी

झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाना के लिए बादाम के तेल और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं, हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है।

कैसे बनाएं बादाम तेल और हल्दी का फेस मास्क?

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच बादाम तेल में 1 चुटकी हल्दी मिलाना है। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

बादाम तेल और हल्दी मास्क के फायदे

इस मास्क को लगाने से चेहरे से झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है। यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम नजर आती है।

स्किन को ग्लोइंग बनाए

इस मास्क को लगाने से चेहरे पर निखार आता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर उसे ग्लोइंग बनाता है।

ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा

इस मास्क को चेहरे पर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है। बेहतर परिणाम के लिए आप इस मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

बादाम तेल में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज, रुक जाएगा बुढ़ापा। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

उम्र के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए?