अगर वजन कंट्रोल हो तो शरीर में होने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की सही आदतों को अपनाने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आपके उम्र के अनुसार सही वजन कितना होना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं का वजन उम्र के अनुसार अलग-अलग होता है, तो चलिए जानते है किस उम्र में कितना वजन होना चाहिए।
वजन को मापने के लिए सामान्य तौर पर लोग बीएमआई की मदद लेते हैं। लेकिन, खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों का वजन अलग-अलग हो सकता है।
उम्र के अनुसार, 12 से 14 साल के बच्चों का वजन 32-38 किलो होना चाहिए। 15 से 20 साल के लड़कों का वजन 40-50 किलो होना चाहिए। 21 से 30 साल के नौजवानों का वजन 60-70 किलो होना चाहिए।
उम्र के अनुसार, 31 से 40 साल के पुरुषों का वजन 59 से 75 किलो होना चाहिए। 41 से 60 साल के पुरुषों का वजन 58-70 किलो होना चाहिए। वहीं, 60 से अधिक उम्र के लोगों का वजन 55-68 किलो होना चाहिए।
उम्र के अनुसार, 12 से 14 साल की उम्र की लड़कियों का वजन 32-36 किलो होना चाहिए। 15 से 20 साल की लड़कियों का वजन 45 किलो होना चाहिए। वहीं, 21 से 30 साल की लड़कियों का वजन 50-60 किलो होना चाहिए।
उम्र के अनुसार, 31 से 40 साल की महिलाओं का वजन 60-65 किलो के बीच होना चाहिए। वहीं, 41 से 60 की महिलाओं का वजन 59-63 किलो होना चाहिए।
ये है उम्र के हिसाब से सही वजन। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com