बादाम का तेल औषधियों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल बालों में आमतौर पर किया जाता है, लेकिन बादाम का तेल चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। आइए जानते है कि चेहरे पर बादाम तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।
बादाम पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन-ई और फोलेट जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप चेहरे पर नियमित रूप से बादाम तेल लगाते है, तो स्किन हाइड्रेट रहती है, जिसके कारण चेहरा हेल्दी रहता है।
अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान है, तो बादाम तेल लगा सकते है। बादाम तेल लगाने से डार्क सर्कल्स कम हो सकता है।
बादाम तेल लगाने से स्किन पर कसाव भी आता है। स्किन कसाव रहने से उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है और उम्र को छुपाता है।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी बादाम तेल चेहरे पर लगा सकते है। बादाम तेल स्किन पर नियमित रूप से लगाने से चेहरे चमकता है।
बादाम तेल चेहरे पर लगाने के लिए रात का समय बेहतर होता है। रात को सोने से पहले 2-4 बूंद चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।