क्या टोपी पहनने से बाल ज्यादा झड़ते हैं?


By Arbaaj09, Mar 2025 10:10 AMnaidunia.com

अक्सर लोगों को लगता है कि टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं। आइए जानते हैं कि क्या टोपी पहनने से बाल ज्यादा झड़ते हैं?

टोपी से झड़ते है बाल?

टोपी पहनने से बाल नहीं झड़ते हैं, लेकिन गलत तरीके से टोपी पहनने से आपके बाल झड़ सकते है। कई लोगों गलत तरीके से टोपी पहनते हैं, जिसके कारण बाल झड़ सकते हैं।

लंबे समय तक टोपी पहनना

अगर आप लंबे समय तक टोपी पहनते हैं, तो बाल झड़ सकते है। दरअसल, टोपी पहनने से पसीने निकलते है, जिसके कारण स्कैल्प में बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन और बाल झड़ने लगते हैं।

टाइट टोपी न पहनें

अक्सर लोगों टाइट टोपी पहनना पसंद करते हैं। लेकिन टाइट टोपी पहनने के कारण आपके बाल कमजोर और झड़ सकते हैं।

साफ टोपी पहनें

अगर आप बाल को झड़ने से बचाना चाहते हैं और टोपी भी पहननी है, तो साफ टोपी का चयन करें। गंदी टोपी से इंफेक्शन का खतरा रहता है।

गीले बालों पर टोपी न लगाएं

बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप गीले बालों में भी टोपी न पहनें। गीले बालों में टोपी पहनने से भी स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

समय-समय पर टोपी हटाते रहें

अगर आप टोपी लगते ही हैं, तो समय-समय पर उसे हटाते रहे, ताकि बालों को हवा लगती रहे और पसीना न निकलें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

झुर्रियों को कहें अलविदा, रात को सोने से पहले लगाएं ये चीजें