रात में चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे


By Arbaaj04, Oct 2024 01:10 PMnaidunia.com

रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल स्किन पर लगाने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं।

चेहरे पर नारियल तेल

नारियल तेल चेहरे के लिए रामबाण माना जाता है। रात में चेहरे पर 2-4 बूंद नारियल तेल लगाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते है कि स्किन पर नारियल तेल लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते है?

एक्ने की समस्या दूर

अगर आप एक्ने की समस्या से जूझ रहे है, तो चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं।

झुर्रियां होती है दूर

कुछ लोगों के चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां निकलने लगती है उनको भी नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल का तेल झुर्रियों को कम करता है।

दाग-धब्बे होते है दूर

नारियल तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर करने में कारगर होते है। दाग-धब्बे हटाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें।

ग्लोइंग होती है स्किन

चेहरे की ग्लो को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है, लेकिन आप रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाते है, तो स्किन ग्लोइंग होती है।

स्किन मॉइस्चराइजर

स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज रखता है।

ऐसे लगाएं तेल

नारियल तेल चेहरे पर रात को सोने से पहले लगाना चाहिए। हाथ में 2-4 बूंद नारियल तेल डालें और फिर चेहरे की मालिश करें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के तरीके