शरीर को मालिश करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। शरीर और तलवों की मालिश के लिए अलग-अलग तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इन तेलों के फायदे भी अलग-अलग होते हैं।
नारियल तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है। आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि रात को सोने से पहले रात में पैरों के तलवे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है।
अगर आप नारियल तेल से पैरों के तलवों की मालिश करते हैं, तो इससे चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
रात को सोने से पहले पैरों में नारियल का तेल लगाकर अच्छी तरह से मालिश करने से थकान दूर होती है। इससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।
तलवे में रात को सोने से पहले तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। नारियल तेल से पैरों की मालिश करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
रात को सोने से पहले तलवों में मालिश करने से सूजन की समस्या में आराम मिलता है। इससे पैरों में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।
पैरों में नारियल तेल की मालिश करने से फटी एड़ियों, ड्राई स्किन और रूखी स्किन को मुलायम बनाने में मदद मिलती है।
रात में पैरों के तलवे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com