दही और नींबू का कॉम्बिनेशन बालों के लिए वरदान माना है। यह कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
हर मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन बालों की कई समस्याओं को दही और नींबू का कॉम्बिनेशन हल कर सकता है।
बालों में डैंड्रफ होने पर दही और नींबू का पेस्ट लगाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-फंगल के गुण डैंड्रफ को बालों से कम करते हैं।
गर्मियों में पसीना निकलने से बालों की स्कैल्प में गंदगी जम जाती है, जिससे बाल कमजोर होते है। स्कैल्प को साफ करने के लिए बालों में दही और नींबू लगाना चाहिए।
अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो दही और नींबू का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करना चाहिए। यह मिश्रण बालों को मजबूत बनाता है।
दही में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से चमक भी बढ़ती है। साथ ही, यह मिश्रण बालों को मुलायम बनाता है।
आधा कप दही लें और उसमें आधा नींबू का रस निचोड़ें। अब इसको अच्छे से मिक्स करके 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस मिश्रण को बालों में कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखना है।